फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निपुण असेसमेंट टेस्ट में 1.28 लाख विद्यार्थी सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण असेसमेंट टेस्ट में जिले के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। 2023 में जहां 71 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए वहीं 2024 में 91.72 विद्यार्थी पास हो गए। एक लाख 40 हजार बच्चों में से एक लाख 28 हजार सफल हो गए। इसमें ए प्लस श्रेणी पाने वाले बच्चों की संख्या 60 हजार से अधिक है। 11 हजार 200 बच्चे संघर्षशील श्रेणी में आए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों का वैसे तो अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा कराकर उनके ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है। इस परीक्षा के अंक के आधार पर ही उनकी श्रेणी और योग्यता तय होती है। निपुण एसेसमेंट टेस्ट के माध्यम से शासन ने ओएमआर शीट पर इनका ज्ञान परखने का निर्णय लिया। 2023 में कराए गए टेस्ट में ओवरआल 71 फीसदी बच्चे सफल हुए। 2024 में आयोजित टेस्ट का रिजल्ट पिछले दिनों जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में नौनिहालों से उनके कोर्स से ही संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। बच्चों का रिजल्ट कई श्रेणियों में जारी किया गया है। एक लाख 40 हजार बच्चों में 43.2 फीसदी यानी करीब 60 हजार बच्चे ए प्लस श्रेणी, ए श्रेणी में 46 हजार, बी श्रेणी में करीब 18 हजार, सी श्रेणी में साढ़े पांच हजार, डी श्रेणी में ढाई हजार, ई श्रेणी में साढ़े तीन हजार और संघर्षशील में 11 हजार बच्चे शामिल हैं। 2023 में जहां जिले को 43वीं रैंक मिली। वहीं इस बार 13वीं रैंक प्राप्त हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस किया जाएगा। नौनिहालों का ज्ञान परखने के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें