जिले के धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। पीपे को जोड़ने का काम पूरा हो गया है। शनिवार को अखबार की टीम ने सीतामढ़ी-मिश्रपुर और धनतुलसी डेंगुरपुर पीपा पुल निर्माण की पड़ताल की। सीतामढ़ी मिश्रपुर पीपा पुल का निर्माण अभी भी अधर में लटका हुआ है। वहीं धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपापुल पर स्लीपर बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। सभी 95 पीपे जोड़े जा चुके हैं। हालांकि अभी स्लीपर, सुरक्षा तार आदि नहीं लगा है।
पीपा पुल के अवर अभियंता वीबी सिंह ने कहा कि पांच पीपे और 700 स्लीपर प्रयागराज से मंगाए गए हैं। कहा की काम तेजी से चल रहा है। कहा कि 30 दिसंबर तक पुल से पैदल और दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। बता दें की गंगा आरपार आने जाने के लिए आम जनता की सहूलियत जनपद में तीन पीपापुलों का निर्माण लोक निर्माण विभाग करवाता है। धनतुलसी डेंगुरपुर पीपापुल के निर्माण से जिले का कोनिया क्षेत्र प्रयागराज के मांडा क्षेत्र से जुड़ता है।