फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोहरे की वजह से भिड़ी बाइक प्रयागराज निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रमईपुर गांव के पास कलिजंरा-सुरियावां मार्ग पर शनिवार की सुबह दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार राधेश्याम वनवासी (54) निवासी शेरपुर सरायममरेज प्रयागराज की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शेरपुर निवासी राधेश्याम बाइक से अपने किसी रिश्तेदारी के यहां जा रहा था। रमईपुर के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। ग्रामीणों ने बताया कि कोहरा अधिक होने से सड़क पर दोनों बाइक सवार एक दूसरे को देख नहीं सके।
विज्ञापन

ऊंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि दूसरे बाइक सवार को भी चोट लगी, लेकिन वह इलाज कराने के नाम पर वहां से चला गया।
उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें