महराजगंज के नेवढि़यां गंगा घाट पर बन पीपा पुल। संवाद
- फोटो : Self
महाराजगंज। मिर्जापुर और भदोही जिले को जोड़ने वाले नेवढि़या पीपा पुल पर मंगलवार से आवागमन शुरू हो गया। यह पुल 2.40 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
पुल निर्माण होने से लगभग 50 हजार लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। नेवढि़या में पीपा पुल पर आवागमन शुरू होने से इंटवा, द्वारिकापुर, परानापुर, तुलसीपट्टी, पटखौली, डयनिया, विक्रमपुर, मेदनीपुर, महाराजगंज, तियूरी सहित दर्जनों गांवों के लोगों को व्यापार, कोर्ट व अन्य जरूरी काम से आने-जाने में सुविधा होगी।
पुल नहीं बनने से पहले उन्हें औराई होकर आना-जाना पड़ता था। नेवढ़िया पीपा पुल बनने से दूरी कम हो जाएगी। इससे लोगों का समय भी बचेगा। पुल का उद्धाटन मिर्जापुर के मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने किया।