फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा कलेक्शन शुल्क का व्यापारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को बैठक कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर प्रति माह वसूले जाने वाले सरचार्ज 30 से 50 रुपये को लेकर विरोध किया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद अपनी कमियां छिपाने के लिए कूड़े के निस्तारण की जिम्मेदारी निजी संस्था को देकर मनमानी करवाना चाहती है, जिसे नहीं होने दिया जाएगा। सरचार्ज वापस नहीं लिया गया तो व्यापार मंडल के साथ व्यापारी विरोध-प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने बताया दो वर्ष से चल रही वैश्विक महामारी के कारण आर्थिक स्थिति बेपटरी हो गई है। सब कुछ जानते हुए भी नगर पालिका प्रशासन मनमानी कर रहा है। सोमवार को इस मामले में उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में रतनलाल अग्रहरि, दिनेश कुमार उमर, गिरजाशंकर पांडेय, रामबाबू जायसवाल, बेचन सिंह, दामोदर अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल, विनीत कुमार मिश्रा, उमाशंकर ठठेरा, संजय जायसवाल राजू उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें