फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय अधूरे, खर्च हो गए ढाई करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की गई। तीन ब्लॉकों के 40 गांवों में निर्माण कार्य पूरा कराए बिना ही ढाई करोड़ खर्च हो गए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की ओर से कराए सत्यापन में धांधली सामने आई। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी नेग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में दो-दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए राज्य वित्त व 14वें वित्त से धनराशि खर्च करने की भी छूट थी। इसे भुनाते हुए ग्राम प्रधान व सचिवों ने निर्माण के नाम पर बाहर से चाकचौंबंद कर जिओ टैग करा दिया, जबकि अंदर कहीं दरवाजे नहीं लगे तो कहीं पानी की व्यवस्था नहीं है। कहीं रैंप नहीं तो कहीं बच्चों के लिए शौचालय का निर्माण नहीं हुआ। शासन की सख्ती के बाद अधूरे शौचालयों के संचालन के नाम पर महिला समूहों को कहीं 27 हजार तो कहीं 56 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। इसके बाद लगातार उठती शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने अन्य विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर शौचालयों की जांच कराई। जांच में ज्ञानपुर ब्लॉक के घाटमपुर, गोपीपुर, कंसापुर, हिछनपुर सहित 18 गांव, औराई ब्लाक के इटवा उपरवार, हथिया, घाटमपुर चकापुर, गिर्डबड़गांव सहित सात गांव तथा अभोली ब्लाक के सराय कंसराय, बीरमपुर, सदौपुर, शेरपुर गोपलहां सहित 14 गांवों में भुगतान तो पूरा कर दिया गया लेकिन निर्माण अधूरा पड़ा है। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से सभी 40 गांव के सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें