फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शहीद झूरी स्मारक से निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
शहीद झूरी सिंह स्मारक में तिरंगा यात्रा निकालने लोग। संवाद
विज्ञापन
अभोली। परऊपुर गांव स्थित अमर शहीद झूरी सिंह स्मारक से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा स्मारक से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए दोबारा स्मारक पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमर शहीद झूरी सिंह के प्रपौत्र डॉ. रामेश्वर सिंह ने शहीद झूरी सिंह के गौरवशाली इतिहास से लोगों को अवगत कराया। कहा कि आज आजादी के इन्हीं दीवानों की वजह से ही हम स्वतंत्र एवं उन्मुक्त वातावरण में सांस ले रहे हैं। आजादी के इन दीवानों के लिए जननी एवं जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।
विज्ञापन

बताया कि इतिहास से ही नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है। मौके पर राजेश पाठक, लवकुश दूबे, संतोष पांडेय, राघवेंद्र सिंह, दिव्या पाठक आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें