ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें रंजीत कुमार यादव प्रथम, ऋषिका पांडेय द्वितीय और संतुष्टि जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में संस्कृत विभाग की डॉ. उष्मा यादव, दर्शनशास्त्र विभाग के डाॅ. श्रीप्रकाश तिवारी रहे। राजनीतिशास्त्र विभाग के डॉ. आनंद सिंह ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता के अधिकारों और निष्पक्ष मतदान की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. बालकेश्वर ने युवाओ को मतदान की आवश्यकता के विषय में विस्तार से बताया। संचालन डॉ .ऋचा ने किया। इस मौके पर डॉ. महेंद्र यादव आदि रहे।