फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के तीन समेत पांच नामांकन

Wed, 15 Feb 2017 01:05 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतिम चरण के चुनाव के लिए चल रहे नामांकन में मंगलवार को तीनों विधानसभाओं के सपा के तीन प्रत्याशियों सहित पांच लोगों ने नामांकन किया। भदोही से विधायक जाहिद बेग, औराई से मधुबाला पासी और ज्ञानपुर से पूर्व मंत्री रामरति बिंद ने दो सेटों में दोबारा नामांकन किया। इसी तरह औराई से गोंडवाना पार्टी और ज्ञानपुर से विकलांग पार्टी के प्रत्याशी ने पर्चा भरा। तीनों विधानसभा से आठ नामांकन पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर नामांकन को लेकर मंगलवार को भी अन्य दिनों की तरह गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह 10 बजे से ही कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर नामांकन कक्ष तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे के बाद सपा के तीनों प्रत्याशियों ने बारी-बारी से नामांकन किया। भदोही विधानसभा से विधायक जाहिद बेग ने चार सेट में पर्चा भरा। औराई विधानसभा से विधायक मधुबाला पासी ने चार सेट और ज्ञानपुर से पूर्व मंत्री रामरति बिंद ने दो सेट में नामांकन भरा। इसके पूर्व नौ फरवरी को पूर्वमंत्री रामरति ने दो सेट में पर्चा भरा था। वहीं दूसरी ओर औराई विधानसभा से गोंडवाना पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र और ज्ञानपुर सीट से विकलांग पार्टी के प्रत्याशी जमालुद्दीन टीपू ने पर्चा भरा।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने से सपा के कई दिग्गज नेता नामांकन कक्ष तक नहीं पहुंच सके। इससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। तीनों विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर ने आठ नामंकन पत्र वितरित किया। ज्ञानपुर से तीन, भदोही से एक और औराई से चार नामांकन पत्र वितरित किया गया। इसके पूर्व सपा प्रत्याशियों ने जोरईं में नामांकन सभा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं नामांकन से पहले प्रत्याशी जाहिद बेग ने सुबह 8 बजे पहले मर्यादपट्टी स्थित सैय्यद सालार मसूद गाजी मियां के रौजे और हजरत दाता कल्लन शाह के मजार पर फातिहा पढ़कर तब जूलूस के साथ मुख्यालय रवाना हुए। उनके साथ मुख्तार हाशमी, रामजस यादव, कन्हैया लाल मौर्य, दिलीप गुप्ता, जमील नेता, प्रकाश जायसवाल, नूरआलम जीतू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें