बिजली निगम की विजिलेंस टीम मंगलवार को बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्ती की। नगर पंचायत खमरिया में पहुंची टीम ने बकाये में 20 लोगों के कनेक्शन काटे, जबकि तीन लोगों पर बिजली चोरी के लिए मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान टीम ने 2.20 लाख रुपये राजस्व की वसूली की।
विजिलेंस प्रभारी आरपी सिंह, विजिलेंस जेई और खमरिया के अवर अभियंता अभय सिंह के नेतृत्व में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 2.20 लाख की वसूली हुई। 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और तीन लोगों पर विद्युत चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच टीम में विजिलेंस जेई कुलदीप शर्मा, महेश सिंह, विनोद यादव, जड़ावती देवी, रविंद्र पटेल, मुकेश पांडेय आदि शामिल रहे।