फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममय हुई कालीन नगरी, चहुंओर दीपोत्सव-आतिशबाजी

विज्ञापन
शहीद झूरी सिंह पार्क में दीप जलाते लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन को लेकर बुधवार को कालीन नगरी रामभक्ति में लीन हो गई। दिनभर हवन-पूजन और रामचरित मानस पाठ के बाद जिले में देर रात तक दीपोत्सव और आतिशबाजी की धूम रही। इस दौरान निर्विघ्न मंदिर निर्माण की कामना की गई। जगह-जगह लोगों ने दीपदान कर राममंदिर के निर्माण की खुशियां साझा की। गंगा घाटों पर भी दीप जलाए गए। नगरों को केसरिया ध्वजा-पताकाओं से सजाया गया था।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम में बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से राम दरबार की झांकी सजाकर दिनभर भजन-कीर्तन और पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर निर्माण के शुभारंभ को देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि मंदिर निर्माण निर्विघ्न होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
नेवादा गांव निवासी पूर्व उप निदेशक कृषि पं. ब्रह्मदेव उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीणों की तरफ से हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि केवल राम का नाम लेने से काम नहीं चलेगा, राम जैसा काम भी करना पड़ेगा। उनके आदर्शों के अनुरूप काम करते हुए सभी को विकसित और सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने का निरंतर प्रयत्न करना चाहिए। गांव के हनुमान मंदिर पर मंदिर के महंत पं. धर्म नारायण दास के आह्वान पर ग्रामीणों ने अखंड श्रीहरि संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर कैलाश, लालमणि, दिनेशमणि, कपिलदेव, इष्टदेव, मिथिलेश, सूबेदार यादव, राजेश तिवारी, उपेंद्र, सतीश, कमलेश आदि रहे। महराजगंज बाजार में भाजपा नेता शरद चंद सोनकर के नेतृत्व में भगवान राम की आरती की गई, जिसमें जयकारा लगाकर प्रभु को नमन किया गया।
विज्ञापन

खमरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूमि पूजन और श्रीराम मंदिर का निर्माण सफल होने के लिए नगर के हनुमान मंदिर पर पूजा की। इस मौके पर भाजयुमो के जिला मंत्री संदीप मौर्य, वरुण शुक्ल, रवि वर्मा, चंदन ठठेरा, अमरेश गिरी, आयुष मौर्य, विनय प्रकाश मौर्य, अनुज मौर्य, पंकज बिंद, सीताराम मौर्य आदि लोग रहे।
गोपीगंज में धूमधाम से राम मंदिर का प्रतीकात्मक भूमि पूजन किया गया। शृंगार, आरती और पूजन के बाद सपनों को साकार होते देख खुशी से झूम उठे लोगों ने प्रसाद वितरित किया। अयोध्या में प्रभु श्री राम के विशाल मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के दिन बुधवार को पूरे नगर में उत्सव का माहौल रहा। मकान, दुकान, प्रतिष्ठान के साथ पूरे नगर में लहराते केसरिया ध्वज के बीच सदर महाल में प्रभु श्री राम की भव्य झांकी सजाई गई। अयोध्या में प्रधानमंत्री के भूमि पूजन शुरू करते ही पूरा नगर जयघोष से गूंज उठा। कृष्ण कुमार खटाई के नेतृत्व मे प्रतीकात्मक भूमि पूजन एवं आरती पूजन की गई। इस मौके पर सभासद अरुण कुमार मिंकू, विनीत कुमार मिश्रा, सचिन ठठेरा, दीपक हलवाई, मोहित कुमार बाबू, त्रिलोकी नाथ सर्राफ, अवधेश उमर, जगदीश उमर, रवि पांडेय, मुन्नू उमर, अश्वनी अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें