फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के कौलापुर गांव में बुधवार को दोपहर में बीकॉम के छात्र राजनाथ प्रजापति (22) पुत्र स्व. तेरसनाथ प्रजापति ने अबूझ हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में छात्र ने अपने कमरे में पहुंचकर अंदर से कुंडी लगा ली और पंखे के चुल्ले में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। काफी देर बाद जब कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे और उसे फंदे पर झूलता देखकर बिलखने लगे। आनन-फानन में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और जंगीगंज स्थित एक कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र था। उसकी शादी पिछले माह हंडिया थानाक्षेत्र के आसपुर-प्रयागराज में हुई थी और पत्नी मायके में थी। उसकी विदाई कराने के लिए बड़े पिता उसकी ससुराल गए थे। तब तक इधर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। छात्र ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगा लिया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। गोपीगंज कोतवाल कृष्णानंद राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर हकीकत सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें