फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर मौसम रहा सुहाना, शाम को हुई रिमझिम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम सुहाना रहा, शाम को रिमझिम बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या दोगुना गति से बढ़ी है। आगामी दो तीन दिन मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। बारिश की यथा स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में बुधवार को जहां 310 मरीजों को ओपीडी में इलाज किया गया। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 620 मरीजों को देखा गया। जिसमें वायरल बुखार, डायरियां, दस्त, उल्टी आदि के मरीज आ रहे हैं। जिन मरीजों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श के साथ दवाई भी दी जाती है। वहीं अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौमस विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते दो दिन में कुल 70.7 एमएम बारिश दर्ज किया गया है। इस साल मानसून अच्छा रहेगा, मौसम विभाग ने इसकी आंशका पहले ही व्यक्त कर दिया था। खेती बाड़ी की दृष्टिकोण से इस साल बाशिर अच्छी होगी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। फिजिसियन चिकित्सक डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला बताते हैं कि बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार के तला भुना यानी खाद पदार्थ के चीज खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें