फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम नालों की शुरु हुई सफाई,गंदे पानी की निकासी का ठिकाना नहीं

विज्ञापन
जंगीगंज के पास हाईवे नाला की सफाई में जेसीबी, ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे प्राधिकरण ने जाम नालों की सफाई शुरू करा दी है, लेकिन कई महीने से नालों में भरा पानी किस ओर निकलेगा कोई ठिकाना नहीं है। सफाई कार्य होते देख लोग इस बात की चिंता में हैं कि प्राधिकरण ने मूसलाधार बारिश का क्रम शुरू होने से पहले मुख्य निकास पुलों से अतिक्रमण को हटाकर ओवरफ्लो होने वाले बारिश के पानी को निकालने की व्यवस्था नहीं किया तो इस बार गत वर्ष से ज्यादा नुकसान गांव वासियों को उठाना पड़ेगा। हाईवे प्राधिकरण के अधीन अनुरक्षण कार्य देख रहे मैनेजर वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि राजातालाब-हंडिया खंड के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की दूरी भदोही जिले में लगभग 30 किलोमीटर तक है। हाईवे के मुख्य लेन से सटकर बनी सर्विसलेन के किनारे बने नाला का उपयोग सिर्फ मुख्य लेन के पानी को निकालने के लिए है। दो वर्ष पूर्व आवागमन बहाल होने पर संबंधित नगर पंचायत, नगर पालिका, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का रखरखाव किया जाना है। बावजूद इसके हाईवे के किनारे रहने वाले परिवार गंदे पानी की निकासी नाला में करते हैं और कूड़े-कचरे को डालकर पाट दे रहे हैं। अनुरक्षण संस्था अपने निर्धारित समय तक ही देखभाल कर सकती है। उसके बाद की जिम्मेदारी लोगों को स्वयं उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें