फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, खाते में आए 3.63 करोड़

विज्ञापन
रोजगार सेवकों के मानदेय को लेकर कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद बाहर निकलते सीडीओ विवे - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। लॉकडाउन में ग्राम रोजगार सेवकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। प्रदेश की योगी सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों के बकाए के भुगतान के लिए उनके खाते में भारी-भरकम धनराशि भेज दी है। इसमें भदोही जिले के 329 ग्राम रोजगार सेवक लाभान्वित हुए हैं। उन्हें तीन करोड़ 63 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। इससे रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के बेहतर संचालन के लिए शासन ने करीब 11 साल पूर्व ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति की थी। ब्लॉक और गांव में बेहतर समन्वय स्थापित करने और मनरेगा मजदूरों को समय से भुगतान की जिम्मेदारी इन्हें दी गई थी। पिछले तीन साल से रोजगार सेवकों का मानदेय आधा अधूरा मिल रहा था। इसको लेकर संगठन की ओर से कई बार आंदोलन भी किया गया। लॉकडाउन में बाहर से आने वाले श्रमिकों एवं गांव के मजदूरों को काम देने के लिए योजना को शत प्रतिशत प्रभावी किया गया। ऐसे में रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय के लिए भी शासन ने पहल किया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राजाराम मुख्यमंत्री के वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। उसके बाद शासन ने 329 रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय के लिए तीन करोड़ 63 लाख जारी किया। उपायुक्त मनरेगा राजाराम ने कहा कि किसी रोजगार सेवक का चार तो किसी का आठ माह और किसी का 14 माह का बकाया है। 2017-18, 2018-19, 2019-20 करीब तीन साल के बकाए का भुगतान हुआ है। इस मौके पर रोजगार संघ के सुरेश तिवारी, अमितेश शुक्ला, विकास पांडेय, शैलेश पांडेय, शिवचंद्र, मिथिलेश कुमार, विजय, मनोज कुमार, स्वतंत्र मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें