फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

414 श्रमिकों की घर वापसी टली

विज्ञापन
घर जाने के लिए मंगलवार को नेशनल कालेज पर बसों का इंतजार करते श्रमिक - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। मंगलवार को भदोही से घर रवाना होने वाले 414 श्रमिकों की घर वापसी आज टल गई। सुबह से ही लोग सामान लेकर घर लौटने के लिए नेशनल इंटर कालेज के शेल्टर होम के बाहर जमा हो गए थे लेकिन किन्हीं कारणों से बस नहीं पहुंचने से उन्हें एक और दिन रुकना पड़ेगा। इस बीच आज उनके लौटने के सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

जानकारी हो कि भदोही जनपद में भारी संख्या में बिहार के श्रमिक कालीन बुनाई कार्य करते हैं। लाकडाउन लागू होने के बाद से ना वे काम कर पा रहे थे ना ही घर जाने की इजाजत थी। ऐसे में उनके खाने पीने की समस्या खड़ी हो गई थी। बहुत से श्रमिकों ने तो घर वापस पहुंचाने के लिए अपने अपने तरीके से जिला प्रशासन से घर पहुंचाने की मांग की थी। सोमवार को प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों को 528 लोगों को 18 बसों से रवाना किए जाने के बाद मंगलवार को बिहार प्रांत के 414 लोगों को लौटाने की व्यवस्था तो की गई थी लेकिन दिन भर के इंतजार के बाद बसें नहीं आईं तो उनके बुधवार को घर लौटने की बात कही गई। एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि आज श्रमिकों की घर वापसी की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सभी को बुधवार को 11 बजे नेशनल तिराहे पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें