फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने भदोही को दी चार सौ करोड़ की सौगात

Mon, 09 Feb 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 आश्रम पद्धति स्कूल, फायर बिग्रेड स्टेशन सहित 70 सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन


 रामपुर गंगा घाट पर पक्के पुल निर्माण की घोषणा की। केएनपीजी कालेज में वाचनालय, पुस्तकालय के लिए भी घोषणा की।

 कैबिनेट मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि तीन साल में सपा सरकार ने अपने सभी वादे निभाए। यूपी का प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 14 हजार हो गया है।


लोक निर्माण, सहकारिता एवं सिंचाई मंत्री ,वीरमपुर (चकगुमानी) में अभिनंदन, लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सात समंदर पार भी यूपी का नाम अपनी मखमली कालीनों से भदोही रोशन कर रहा है। समाजवादी पार्टी का जिले से काफी पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन


जिले के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। प्रदेश  सरकार की उपलब्धियाें की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के किसी भी प्रदेश में पढ़ाई, दवाई और सिंचाई मुक्त नहीं है, लेकिन सपा सरकार ने सभी सेवाओं को नि:शुल्क कर दिया है।

 2003 से 2007 तक प्रदेश में सपा सरकार के दौरान 14 से 22 घंटे बिजली मिलती थी लेकिन 2008 में बसपा सरकार आने के बाद बिजली यूनिट बनाने का पैसा मूर्ति और पत्थरों पर खर्च किया गया।


 भदोही के ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2011 में प्रदेश के प्रति व्यक्ति का आय 22 हजार था जो अब बढ़कर 36 हजार हो गया है।

 तीन साल में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। इसके पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने 35 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास और करीब 40 करोड़ की सड़कों का लोकार्पण मंच से बटन दबाकर किया।
विज्ञापन


 श्री यादव ने रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल और चकवां से नवधन तक मार्ग के निर्माण की घोषणा की। समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने वीरमपुर में 13.50 करोड़ की लागत से बनने वाले आश्रम पद्धति स्कूल का शिलान्यास किया। इसके पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें