शनिवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा समारोह स्थल का अवलोकन करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
इस बीच जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय सहित पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी मंच एवं पंडाल का जायजा लिया।
वीरमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को आयोजित समारोह में लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव करीब 70 सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर दिन में 11.30 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य तैयारियों को देखने के लिए जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने समारोह स्थल का जायजा लिया।
जिस मंच पर कैबिनेट मंत्री बैठेंगे, उस पर करीब 50 लोग आसानी से बैठ सकते हैं।
इसके अलावा भव्य पांडाल बनाया गया है, जहां 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा शनिवार को समारोह स्थल पर करीब चार घंटे तक रुक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिलाने का दिशा-निर्देश देते रहे।