फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने कोर्ट में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थाना क्षेत्र के गल्हैयां गांव में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या के दूसरे आरोपी मानसिंह ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायिक अभिरक्षा में उसे 14 दिन के लिए जेल भेजा गया।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को रात करीब आठ बजे जमीन विवाद में भाजपा ज्ञानपुर मंडल महामंत्री मुकेश सिंह के भतीजे विशाल सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर सुभाष सिंह, शिवबालक सरोज और मान सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मामला सत्तापक्ष से जुड़े होने के कारण 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो हत्यारोपी सुभाष सिंह और शिवबालक को गिरफ्तार कर लिया। सुभाष सिंह का बेटा मान सिंह फरार हो गया था। पुलिस की टीमें जहां-तहां हाथ मार रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। करीब छह दिन बाद मंगलवार को दोपहर बाद मान सिंह ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। समर्पण कराने वाले अधिवक्ताओं में दुर्गा प्रसाद पांडेय व सत्येंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारोपी मान सिंह ने कोर्ट में समर्पण किया है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें