फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर जाम से कराहता रहा राजमार्ग, लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
गोपीगंज नगर में राजमार्ग के दक्षिणी लेन पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने की समस्या दूर नहीं हो रही, बुधवार की शाम सात बजे से बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे तक 12 घंटे लगातार जाम लगने के कारण लोग फंसे रहे। जाम खुलने के बाद सड़क के दक्षिणी लेन पर गोपीगंज कोतवाली के सामने और उत्तरी लेन पर बेतरतीब से वाहनों के खड़े होने लगें थे। जबकि जाम का मूल कारण बेतरतीब से वाहनों का खड़ा होना है। पुलिस प्रशासन नियम से हटकर खड़े होने वाले वाहनों के विरुद्घ कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन

रात को जाम में फंसे बस यात्री नंदकुमार, प्रमोद सिंह, दिलशाद आदि ने बताया कि मिर्जापुर के तिलठी में भरत मिलाप होने के कारण बसों को पुलिस ने गोपीगंज में रोक दिया। लगभग तीन घंटे बाद रास्ता बदल कर बस चालक ने यात्रा पूरी कराई। नाराजगी थी कि गोपीगंज नगर से करीब 20 किलोमीटर दूर संपन्न होने वाले भरत मिलाप के लिए वाहनों को रोकने का कोई औचित्य नहीं था। यदि रहा तो रुट का निर्धारण कर यात्रियों को राहत दी जा सकती थी। सुबह जाम खुलने पर वाराणसी से सैदाबाद, रामनाथपुर, अंदावा, झूंसी जा रहे यात्री रामकरन, सुरेंद्र, कमलेश, रिजवान, भानुनंदन ने बताया कि कोतवाली के सामने पुलिस और परिवहन विभाग ने जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक, डंफर, कंटेनर, टैंक, पि कअप जैसे वाहनों को राजमार्ग पर खड़ा करा देने से आगे बढ़ना वाहन चालकों के लिए भारी पड़ा। इसी क्रम में प्रयागराज से अहिमनपुर, माधोसिंह, नटवां, कछवां, जगतपुर जा रहे में विनोद, हुबलाल, राजकुमार सिंह, त्रिलोकीनाथ, प्रेमचंद, जहांगीर ने बताया कि गोपीगंज नगर में बड़ा चौराहा पर बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनी रही। बिन नंबर वाले वाहन भी जाम में अहम भूमिका निभाते हैं। यातायात निरीक्षक शशिकांत ने बताया कि बिना नंबर के रफ्तार भर रहे आटो पर नियंत्रण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें