फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में उतरा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। कोइरौना थानाक्षेत्र के महमदपुर-सेमराध गांव में बुधवार की रात हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर रमेश यादव (40) पुत्र छटंकी यादव की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सेमराध से होकर गांव तक पहुंची 11 हजार वोल्ट लाइन का तार अचानक रात में शार्टसर्किट के चलते टूटकर एक पंपिंगसेट मशीन के पास गिर गया और बगल से होकर गई 440 वोल्ट की लाइन में हाईटेंशन तार स्पर्श हो गया। उसी समय रमेश अपने हैंडपंप पर हाथ मुह धो रहा था और करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं हाईटेंशन लाइन के टूटते ही दर्जनों लोगों के केबल और बिजली के अन्य उपकरण जल गए। इससे उन्हें हजारों का नुकसान हो गया। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें