सौ शय्या अस्पताल में सीटी स्कैन करवाने के लिए मशीन के स्ट्रेचर पर बैठी महिला। संवाद
- फोटो : Samvad
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की फिल्म बीते तीन दिनों से खत्म है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
मरीजों को बिना फिल्म के ही डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखानी पड़ रही है। जबकि रिपोर्ट के साथ फिल्म देखना जरूरी होता है। अस्पताल में हर दिन 80 से 100 सीटी स्कैन किए जाते हैं।
अस्पताल में रोजाना 400 से 450 की ओपीडी होती है। अस्पताल के डॉक्टरों के परामर्श पर निशुल्क सीटी स्कैन किया जाता है। यह सेवा पीपीपी मॉडल पर संचालित हो रही है। अभी कुछ दिन पहले मशीन में तकनीकि खराबी आई थी।
इस कारण दो दिन तक सीटी स्कैन की सुविधा बंद थी। निजी सेंटरों में सीटी स्कैन कराने में तीन से चार हजार रुपये लगते हैं।
निजी सेंटरों में सीटी स्कैन कराने में छह से आठ हजार रुपये खर्च होते हैं। जब से सौ शैय्या अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत सीटी स्कैन की सेवा शुरू हुई है तब से जिले के लोगों को सुविधा हो रही थी। फिल्म नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी हो रही है।