फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में ही चढ़ा तापमान, लू ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अबकी बार मार्च में ही तापमान बढ़ गया है। अप्रैल और मई में पड़ने वाली गर्मी अभी से शुरू हो गई है। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं लू के थपेड़ों का एहसास कराने लगी हैं। धूप तेज होने के कारण महिलाएं घर से चेहरा ढंक कर ही निकल रही हैं।
विज्ञापन

होली के बाद से ही मौसम गर्म हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आसमान साफ होने से सूरत की तल्ख किरणें भी लोगों को चुभने लगी हैं। तेज धूप संग पछुआ हवाएं लू की तरह परेशान कर रही हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते महिलाएं घर से बाहर चेहरा ढंक कर ही निकलीं। उधर, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी शुरू होने से पेय पदार्थ की दुकानें भी सज गई हैं। गन्ने का जूस, नीबू रस आदि के दुकानों पर लोग पहुंचकर गला तर कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान अधिक बढ़ेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। तैयार फसल की मड़ाई कर किसान घरों में सहेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें