फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में किशोर का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विकास भवन के पीछे तालाब में बालक के डूबने पर जुटे लोग। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर गांव में स्थित कांशीराम शहरी आवास के समीप पोखरे में रविवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत तालाब में डूबने से हुई या कोई अन्य कारण रहा। पुलिस इसको लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कांशीराम शहरी आवास निवासी अकरम का 11 वर्षीय बेटा सलमान एक साल से रहता था। परिवार वालों के मुताबिक शनिवार शाम को वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से निकला। देर रात तक जब नहीं लौटा तो सभी परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। सुबह कोतवाली में सूचना देने की तैयारी की जा रही थी कि तभी कुछ लोगों ने तालाब में शव उतराने की खबर दी। सलमान का शव मिलने की खबर सुनकर परिवार वाले बदहवास हो गए। देखते ही देखते तालाब के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चर्चा है कि सलमान अपने तीन मित्रों सहित चार लोग स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान विकास भवन के पीछे सड़क किनारे अचानक स्कूटी पलटने से चारों किशोर पोखरे में भरे पानी में जा गिरे। जिसमें आसपास के लोगों ने तीन किशोरों को किसी तरह डूबने से बचा लिया, लेकिन अन्य बालक सलमान के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई कि तालाब में डूबने से सलमान की मौत हुई, हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद सबकुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें