फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जंगलपुर गांव में शौच के लिए गए किशोर की शुक्रवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी महेंद्र गौतम का 16 वर्षीय पुत्र रंजीत घर के सामने स्थित तालाब की ओर शौच के लिए गया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तालाब के किनारे जाने पर पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रंजीत का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। वह ठीक से बोल नहीं पाता था। बचपन से ही उसकी दवा की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें