गोपीगंज। थाना क्षेत्र के चकपड़ौना स्थित एक ढाबा में कर निरीक्षक बरकत उल्लाह (55) की संदिग्ध हाल में सोमवार को दोपहर के समय मौत हो गई। फूलपुर प्रयागराज निवासी बरकतुल्ला एक वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद भदोही में कार्यरत थे। वहां से इनका स्थानांतरण कासगंज नगर पालिका के लिए हुआ था।
पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह अपने आवास फूलपुर से बिना बताएं निकले कर निरीक्षक चकपड़ौना स्थित ढाबा पर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे। ढाबा संचालक से आराम करने की बात कही। बाथरूम के पास पहुंचकर कुर्सी पर बैठ गए और कुछ देर में उनकी मौत हो गई। ढाबा संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और जेब में मिले पहचान पत्र व मोबाइल के माध्यम से परिजनों को सूचना दे दी। शाम तक परिजन चकपड़ौना पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि जानकारी मिली है।