फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिम्मेदारी को समझकर दायित्वों का करें निर्वहन’

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निगरानी के लिए आए प्रेक्षक राजेंद्र पैसिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें प्रेक्षक ने सभी को दायित्व का बोध कराया। कहा कि सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझ लें। ताकि किसी भी स्तर पर चूक न हो। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी गलती को नजर अंदाज नही किया जा सकता है। इसलिए यह कोशिश करें कि जो भी कार्य करें उसमें किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। कार्य से जुडे़ लोगों से पूरी तरह परिचित हो लें। सभी लोग एक-दूसरे के मोबाइल नंबर को अवश्य रखें। जिससे किसी भी तरह से भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने पर तालमेल से कार्य हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। मतदान केंद्र पर सभी आधारभूत व्यवस्थाएं शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, रैंप, विद्युत आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एडीएम शैलेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें