ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में थम नहीं रही। मंगलवार को स्वास्थ्य, बैंक और तीन तहसील कर्मचारियों समेत 80 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पाजिटिव मिले लोगों में कई को एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि कई लोगों को होम आइसोलेट भी किया गया है। 2021 में मंगलवार को एक साथ सर्वाधिक 80 मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मरीजों के मिलने से एक्टिव केस की संख्या 446 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 2750 हो गई है।
लापरवाही अब जिले के लोगों को भारी पड़ती दिख रही है। कालीन नगरी में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। पाजिटिव रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई सूची में एचडीएफसी बैंक गोपीगंज शाखा के दो कर्मचारी, सीएचसी गोपीगंज का एक स्वास्थ्यकर्मी के अलावा रेवड़ा परसपुर में युवक, गोपीगंज में अधेड़ महिला समेत पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इसी तरह से कृपालपुर में वृद्ध, महुआपुर में युवक, गौरा में युवती, सेमरा में दो युवतियां, दयालपुर में वृद्ध, भगवतपुर में अधेड़, जंगीगंज में अधेड़ और एक युवक, बहुता चकडाही में वृद्ध, पकरी कला में युवक, भटेवरा में किशोर, चकगुमानी में बालक, बलभद्रपुर में अधेड़, लालीपुर में युवक, नौरंगाबाद में युवक, गड़ौरा में दो, भिखमापुर में किशोर, भिखारीरामपुर में अधेड़ और वृद्ध शामिल है। कौड़र में दो, गजधरा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके अलावा सदौपुर में दो, सुरियावां के वार्ड तीन और 12 में वृद्ध और अधेड़, ज्ञानपुर के पटेल नगर में बालक, जगरनाथपुर में मां-बेटी, जखांव में एक अधेड़ और ज्ञानपुर तहसील में तीन कर्मचारी संक्रमित मिले। 80 नए संक्रमितों में से तीन जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बातया कि सामान्य लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि गंभीर रूप बीमार को भदोही के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 2750 संक्रमित मिल चुके हैं।