फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और पिलर बनाने के लिए सर्वे का कार्य पूरा

विज्ञापन
महीनों से अधूरा पड़ा गजिया ओवर ब्रिज जिसके निर्माण की कवायद शुरू हो गई है - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने जल्द ही गजिया रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने की तैयारी में है। ऐसे में निगम ने मुआवजा पाने वाले भू स्वामियों को अपने भवनों को हटा लेने की चेतावनी दी है। निगम के अधिकारियों ने सोमवार को देर शाम तक बचे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सर्वे किया। बताया कि ओवर ब्रिज के लिए पांच और पिलर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

गजिया में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य नगर पालिका कार्यालय के सामने तक आकर महीनों से ठप पड़ा है। बताया जा रहा था कि इसके आगे का निर्माण मुआवजा देने के बाद शुरू होना है। सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग ने मिल कर पिछले दिनों 66 में 46 लोगों को मुआवजा तो दे दिया लेकिन अब तक लोगों ने अपने मकान नहीं हटाया है। इस स्थिति में सोमवार को सेतु निगम अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सर्वे किया। सर्वे के दौरान पांच नए पिलर के स्थान का चिन्हांकन किया गया।
निगम के सहायक अभियंता एसएन यादव ने बताया कि नगर पालिका से लेकर स्टेट बैंक की गली तक 5 और पिलर खड़े किए जाने हैं। इसके बाद से ब्रिज का ढलान शुरू हो जाएगा जो मजार के पास आकर समाप्त होगा। बताया नगर पालिका से स्टेट बैंक गली तक 85 मीटर जबकि गली के बाद बाकी ब्रिज के नीचे आरई वाल बनेगा जिसकी लंबाई 90 मीटर होगी। बताया कि इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि वहां स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आने जाने में श्रद्धालुओं को कोई दुश्वारी न हो।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुआवजा पाने के बाद लोगों ने अपने भवनों को हटाना शुरू नहीं किया है। सहायक अभियंता ने कहा कि सभी को चेतावनी दे दी गई है। मंडलायुक्त आरओबी का निर्माण कार्य पूरा कराने को लेकर काफी गंभीर हैं। यदि लोगों ने खुद से अपने मकानों को नहीं हटाया तो निगम खुद हटवाएगा जिससे लोगों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें