फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के चकिया बनकट गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के विनोद (45) की मौत हो गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विनोद और पड़ोसी संतोष के बीच जमीन का विवाद था। संतोष मकान बनवाने के लिए खेत में खुदाई कर रहे थे। इस दौरान विनोद ने मना किया। उसने पैमाइश कराकर काम कराने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट में विनोद के सिर पर चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग लेकर अस्पताल जा रहे थे। इस बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विनोद के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटी व तीन बेटे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कोइरौराना चित्रकूट पुरी ने बताया कि इस मामले में संतोष और रामजतन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें