फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर कार-बाइक की टक्कर, नीचे गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर रविवार को दोपहर में कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में फ्लाईओवर से नीचे गिरकर दिव्यांग प्रेमा देवी (26) की मौत हो गई। भतीजा अनूप कुमार बिंद (28) व पुत्र देवेश बिंद (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुखराज बिंद और उनकी पत्नी प्रेमा देवी दोनों दिव्यांग हैं। प्रेमा देवी मायका सरईंराजपुतानी जाने के लिए भतीजे अनूप कुमार बिंद के साथ बाइक से जा रही थीं। उसके साथ पुत्र देवेश बिंद भी था। फ्लाईओवर के मध्य पहुंचने पर पीछे से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने से प्रेमा देवी की फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने पर मौके पर मौत हो गई। ऊपर अनूप व देवेश घायल पड़े रहे। मौत होने के बाद जानकारी मिलते ही पुलिस फ्लाईओवर पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरातसत में लेते हुए घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र ले गई। हादसे में मृत महिला तीन बच्चों की मां बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने कहा कि इस मामले में कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें