फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विधायक निधि खर्च करने में सपा विधायक जाहिद बेग फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म होने में 15 दिन शेष है। विधायक निधि (पांच करोड़ रुपये) खर्च करने में जिले के तीन विधायकों में भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग सबसे फिसड्डी है।
विज्ञापन

वे इस बार विधायक निधि का आधा पैसा भी खर्च नहीं कर पाए हैं। अब तक उनके 2.28 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। हालांकि 2022 और 2023 वित्तीय वर्ष में विधायक बेग विधायक निधि खर्च करने में सबसे आगे रहे।
नौकरानी के उत्पीड़न के मामले में भदोही विधायक जेल में निरूद्ध हैं। इसलिए वे विधायक निधि के पैसे नहीं खर्च कर पा रहे हैं।
जेल से भेजे गए दो करोड़ 28 लाख के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। इसमें सबसे अधिक स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव है।
वहीं विधायक निधि खर्च करने में ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे अव्वल हैं। उनके 4.32 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर के ढाई करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृत मिली है, जबकि ढाई करोड़ का प्रस्ताव लंबित है। भदोही जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। साल 2022 में औराई से दीनानाथ भाष्कर लगातार दूसरी बार भाजपा विधायक बने थे। वहीं निषाद पार्टी के विपुल दूबे पहली बार सदन पहुंचे थे। भदोही से सपा से जाहिद बेग दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 2024 में जिले के तीनों विधायकों को विधायक निधि के तहत दो-दो किस्त में पांच करोड़ रुपये मिले थे। इसमें निषाद पार्टी के विधायक ने जनहित के कार्य में खूब प्रस्ताव बनाए। निदेशक कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो ज्ञानपुर विधायक ने इंटरलाॅकिंग, स्कूल भवन, सोलर लाइट समेत अन्य कार्य पर चार करोड़ 32 लाख का प्रस्ताव दिया, जिसको स्वीकृति भी मिल गई।
विज्ञापन

औराई विधायक के एक किस्त को स्वीकृति मिली जबकि दूसरे का अभी प्रस्ताव लंबित है। इसमें सबसे कम खर्च सपा विधायक जाहिद बेग कर सके। पीडी आदित्य कुमार ने कहा कि विधायकों के प्रस्ताव पर ही निधि का कार्य होता है। जैसे-जैसे प्रस्ताव आता है। उसी के आधार पर निधि की रकम भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें