फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फूलों से खेली होली, खूब थिकरीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के एक लॉन में रविवार को अग्रवाल महिला मंच की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिलाओं ने फूलों से होली खेली। होली खेले रघुवीरा अवध में, राम के हाथे कनक पिचकारी, लक्ष्मण के हाथे सोहे अबीरा जैसे गीतों पर महिलाएं खूब थिरकीं। फूलों की होली, कृष्ण राधा नृत्य, गेम्स, फूड स्टॉल समारोह में आकर्षण के केंद्र रहे।
विज्ञापन

फूलों की होली में वाराणसी, ज्ञानपुर, भदोही के अग्रवाल परिवार की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। समारोह की शुरुआत शिल्पी अग्रवाल की मधुर आवाज में गणेश वंदना और अग्रवाल समाज के पूर्वज अग्रसेन महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। कुमारी वैष्णवी ने गणेश वंदना पर भरतनाट्यम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। चंद्रा अग्रवाल ने सभी महिलाओं का स्वागत तिलक लगाकर किया। गत वर्ष समाज के उत्थान के लिए विशेष योगदान देने वाली पूनम अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, चंद्रा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल को पौधे व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छवि अग्रवाल, सुमन अग्रवाल ने साथियों के साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। वहीं गेम्स में विजेता महिलाओं ने होली के रंगों को चमकीला बना दिया। ऋचा अग्रवाल की स्वरचित कविता ने सभी महिलाओं को प्रेरित किया। मनीषा अग्रवाल के चुटकुलों ने सभी को खूब हंसाया। मौके पर मनीषा अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, मंजुल अग्रवाल, मंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें