फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब बेचने में दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज थानाक्षेत्र के सुभाषनगर बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का लाइसेंस आबकारी विभाग ने निलंबित कर दिया। होली के दिन दुकान पर 919 लीटर मिलावटी शराब बरामद हुई थी। इस मामले में नामजद दो भाइयों में से एक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में आबकारी और पुलिस महकमे की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में 100 से अधिक बीयर, अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें हैं। जिसमें सरकारी दर से प्राप्त अलग-अलग कंपनी के शराब बेचे जाते हैं, लेकिन जिले में शराब माफिया कम समय में लखपति और करोड़पति बनने के चक्कर में आम आदमी के जीवन से खिलवाड़ करते हैं। भदोही के पिपरिस, सीतामढ़ी के पैगहां के बाद सुभाषनगर में एक सरकारी दुकान पर मिलावटी और अवैध शराब की बिक्री ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, रविवार को आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम गठित कर अन्य दुकानों की जांच कराई जा रही है। जहां भी मामला संदिग्ध मिलेगा, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुभाषनगर मामले में नामजद एक आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें