इंदिरा मिल चौराहा स्थित प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट की समाजसेवा और जिम्मेदारियों को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने सेवा में समर्पण और जागरूकता की आवश्यकता बताई।
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को इंदिरा मिल चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। मुख्य औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने कहा कि फार्मासिस्ट का कार्य किसी समाज सेवा से कम नहीं है। समाज की सेवा ही फार्मासिस्ट का कार्य है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने कहा कि फार्मासिस्ट सेवा में कहीं से भी कोताही नहीं बरत सकते। जिला महामंत्री चंदन यादव ने कहा कि आज का दिन हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। कहा कि समाज में फार्मेसिस्ट ने लोगों की सेवा कर अलग मुकाम बनाया है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी समय किसी रूप में फार्मासिस्ट के सहयोग की आवश्यकता होती है।