फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा सुनने मात्र से मिटते हैं सारे दोष : स्वामी प्रज्ञानानंद

विज्ञापन
भक्तों को कथा श्रवण कराते शंकर मठ हावड़ा के सरस्वती पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती।
विज्ञापन
सुरियावां। श्रीमद्भागवत महापुराण के श्रवण मात्र से ही कलियुग के सारे दोष नष्ट हो जाते हैं। इससे महान पाप करने वाली आत्मा को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

सुरियावां क्षेत्र के तुलापुर बहादुरान छतमा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के पहले दिन रविवार को शंकर मठ हावड़ा के सरस्वती पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती ने भक्तों को भागवत कथा सुनाते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि कलियुग का सबसे बड़ा दोष लोगों को अल्पज्ञ, आयुहीन, श्रीहीन, विद्याहीन बनाता है। मनुष्य को इन सभी दुर्व्यसनों से बचने का सबसे बड़ा सरल उपाय श्रीमद्भागवत महापुराण शरणागति है। इस दौरान आचार्य अजय मिश्रा, मदनानंद गिरि, प्रकाश गिरि, प्रमोद गिरि, नागेश गिरि, विमल गिरि, आयुष, वेदांस, राजधर बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें