कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के दशहत के बीच 15 से 18 साल वालों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग सोमवार से शुरू करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां पूरी कर टीकाकरण के लिए जिले में नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ बनाए गए हैं। इस दौरान 15 जनवरी तक एक लाख 10 हजार किशोरों को टीका लगाने की समय सीमा तय की गई है।
कोरोना वायरस को रोकने के लिए वैसे तो जनवरी 2021 में वैक्सीनेशन शुरू हो गया, लेकिन दूसरी लहर में मची तबाही के बाद शासन-प्रशासन अलर्ट हो गया। युद्ध स्तर पर 100 से 150 केंद्रो पर टीका लगाया गया। शुरूआती दौर में फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्यकर्मी और उसके बाद बुजुर्ग, बीमार, 45 साल से अधिक और 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन लगाई गई। अब कोरोना के नए वैरियंट में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका विशेषज्ञों ने जताई गई। जिसको देखते हुए 15 से 18 साल वर्ग के किशोर, युवाओं को वैक्सीन लगाने की शुरूआत सोमवार से हो जाएगी। एक जनवरी से इसके लिए स्लॉट खोले गए हैं। किशोरों को वैक्सीन से सुरक्षित करने के लिए 18 प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया। कुल एक लाख 10 हजार छह सौ 90 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 15 जनवरी तक सभी किशोरों को वैक्सीन लगाने का समय सीमा तय की गई है। इसके लिए जिले के नौ स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्ह्ति किया गया है।
मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. एसके चक ने बताया है, किशोरों को को-वैक्सीन की दो डोज लगेगी। पहली डोज के बाद दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। एक लाख 10 हजार छह सौ 90 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। सभी किशोरों को 15 जनवरी तक वैक्सीन लगाने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
इनसेट
कहां-कहां लगेगा वैक्सीन
महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर।
महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही।
सीएचसी औराई, सुरियावां, अभोली, डीघ, गोपीगंज और नई बाजार पीएचसी शामिल।
कोरोना महामारी को मात देने के लिए शासन-प्रशासन भले ही लोगों को शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने की मुहिम में जुटी है, लेकिन अधिकतर लोग लापरवाह बने हैं। 2021 में मकर संक्राति शुरू हुआ वैक्सीनेशन एक साल पूर्ण होने को है। 11 लाख 81 हजार लक्ष्य के करीब 10 लाख 16 हजार 500 लोगों को पहली डोज लग चुुकी है, लेकिन दूसरी डोज मात्र पांच लाख 77 हजार को ही लग सकी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग का सुरक्षा चक्र कमजोर होते दिख रहा है।