पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रुट का दोहरीकरण होने के बाद स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का अभाव दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डाउन दानापुर एक्सप्रेस के लगेज कोच से उठ रहे धुएं के कारण ट्रेन 20 मिनट तक ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बोतल लेकर पानी की तलाश करते रहे। हैंडपंप पर भीड़ लग गई। वाटर कूलरों में तकनीकी गड़बड़ी ने मायूस कर दिया। कई यात्री प्यासे रह गए।