फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भदोही में 7 अक्टूबर से दूसरा इंडिया कार्पेट एक्सपो, कालीन निर्यातकों में जबरदस्त उत्साह

Sun, 10 Sep 2023 06:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

यूपी के भदोही में आगामी अक्तूबर में होने वाले इंडिया कार्पेट एक्सपो में स्टॉलों की बुकिंग बंद हो चुकी है। कार्पेट एक्स्पो को लेकर कालीन निर्यातकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
कार्पेट एक्सपो मार्ट भदोही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के भदोही में आगामी अक्तूबर में होने वाले इंडिया कार्पेट एक्सपो में स्टॉलों की बुकिंग बंद हो चुकी है। बुकिंग बंद होने तक स्टॉल लगाने वाले निर्यातकों की संख्या 244 पहुंच गई है। अगर एक्सपो में विभिन्न देशों के आयातकों की संख्या की बात करें तो यह 403 पहुंच गई है। यह पिछले कुछ एक्सपो से मिलान करने पर अब तक का सबसे ज्यादा है। आयोजकों का कहना है कि अभी एक्सपो में एक महीने से अधिक समय बचा है। इसलिए आने वाले आयातकों की संख्या 500 से ऊपर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


आगामी सात अक्तूबर को जिले में दूसरा कार्पेट एक्स्पो होने वाला है। इसको लेकर कालीन निर्यातक संर्वधन परिषद की ओर से तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कार्पेट एक्स्पो को लेकर कालीन निर्यातकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। भदोही में जब पहली बार एक्सपो की घोषणा की गई थी तो बहुत से लोगों का कहना था कि यहां खरीदार नहीं आएगे।

पहले एक्सपो में 228 निर्यातकों ने लगाए थे स्टॉल 

एक्सपो की सफलता के संशय वाले बयानों के बीच बहुत लोग वेट एंड वाच की मुद्रा में आ गए थे। नतीजा यह हुआ था कि पहले एक्सपो में कुल 228 कालीन निर्यातकों ने स्टॉल लगाए थे। आयातकों की बात करें तो 375 आयातकों ने भागीदारी की थी, लेकिन चार दिन के एक्सपो के समाप्त होते होते हर व्यक्ति की जुबां पर कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की व्यवस्था सिर चढ़ कर बोलने लगी थी। तभी से यह कहा जाने लगा था कि अगला एक्सपो जब भदोही मे होगा तो स्टॉल लगाने के लिए मारामारी होगी।
ये भी पढ़ें: बनारसी ठंडई, तिरंगी बर्फी और लाल पेड़ा को मिलेगा जीआई टैग, मिलेगी दुनियाभर में पहचान

विज्ञापन

वाराणसी के दो होटलों में ठहरेंगे आयातक

भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट में आगामी सात अक्तूबर से होने वाले इंडिया कार्पेट एक्सपो की तैयारियों में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) पदाधिकारी जुट गए हैं। विदेशी खरीदारों को ठहरने के लिए परिषद ने वाराणसी के दो होटलों में कमरे बुक कर लिए हैं। एक्सपो के चार दिन तक उन्हें वाराणसी से भदोही लाने और ले जाने के लिए भी 50 लग्जरी वाहन बुक किए गए हैं।
विज्ञापन

जब भदोही में एक्सपो मार्ट का निर्माण हुआ था तभी से भदोही में एक पंच सितारा होटल का ख्वाब परिषद के लोग देख रहे हैं। इसके लिए शासन ने भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को जिम्मेदारी भी दी, लेकिन तीन प्रयास के बाद भी कोई डेवलपर होटल में निवेश करने के लिए आगे नहीं आया। नतीजन इस बार भी एक्सपो में आने वाले आयातकों के ठहरने की व्यवस्था वाराणसी में ही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें