फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, 3.35 लाख की संपति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य अशोक पटेल पर पुलिस और प्रशासनिक शिकंजा कसने लगा है। मंगलवार को औराई पुलिस ने तीन लाख 35 हजार की कार जब्त कर ली। इससे अन्य अपराधियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधियों पर सख्ती की गई। इसके कारण गांजा, पशु तस्करी से जुड़े 15 से अधिक लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संगठित अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान में मंगलवार को गैंगेस्टर अशोक पटेल निवासी ठेगीपुर रतना महाराजगंज पर शिकंजा कसा। अपराध और अवैध गांजा तस्करी से अर्जित संपत्ति से खरीदी गई तीन लाख 35 हजार की कार को जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक अब उसके करीबियों संग अन्य हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ रामलखन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों पर सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें