फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता भदौरिया ने जिला जेल और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सदस्य सरिता भदौरिया ने शनिवार को जिले में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला जेल और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीडीओ भानू प्रताप सिंह के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बैरक को भी देखा और वहां उपस्थित महिलाओं से उनका हाल चाल भी पूछा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महिलाओं से सवाल पूछा कि उनको समय से भोजन, दवा, कपड़े आदि मिलते हैं या नहीं। इस मौक पर उन्होंने सीएमओ से महिला कैदियों की वैक्सीनेशन की जानकारी ली। कहा कि जेल में आने वाले मुलाकातियों को बिना थर्मल स्कैनिंग कराए अंदर प्रवेश न दें। जेल कर्मी मॉस्क, सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करें। बंदियों के लिए बनने वाले भोजन साफ-सुथरा एवं मानक के अनुरूप होना चाहिए। इनके रख-रखाव में कोई दिक्कत आए तो उच्च स्तरीय अधिकारियों को बताएं। इस दौरान उन्होंने गेस्ट हाउस में डीएम आर्यका अखौरी से कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधीत विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्रसूति कक्ष में महिलाओं के हाल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया इस दौरान एक भी मरीज नहीं होने पर मुख्य अधीक्षक से पूछताछ की। उन्होंने कई महिला मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे पूछा। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय कक्ष में मुख्य अधीक्षक के साथ संबंधित डॉक्टरों के साथ बैठक कर उनके प्रतिदिन कार्यों के बारे में जानकारी ली। सरिता भदौरिया ने मरीजों के रजिस्टरों को देखकर नाराजगी जाहिर कर अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की स्थिति की भी जानकारी ली। इस क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंसापुर ज्ञानपुर में महिलाओं से संबंधित गोद भराई व अन्य प्राशन कार्यक्रम भाग लिया। जिसमें उन्होंने महिलाओं को गोद भराई के फल देकर उनके मनोबल को ऊँचा किया। कहा कि आप लोग हरी सब्जी, फल, दूध खाए और स्वस्थ बच्चे को जन्म दें। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ भारत का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें