फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेना, नमकीन का नमूना जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को भदोही नगर और गोपीगंज नगर में अभियान चलाकर छेना, नमकीन, कुट्टूू का नमूना लिया। सुरक्षित खानपान के लिए चलाया जा रहा यह अभियान दीपावली तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि दशहरा, दीपावली पर्व को देखते हुए विभाग के निर्देश पर अभियान चला रहा है। गत वर्ष ढाई सौ से अधिक सैंपल लेकर 100 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जुर्माना तक की कार्रवाई की जा चुकी है। आगामी दिनों में संपन्न होने जा रहे पर्व के मद्देनजर मिलावटी, नकली सामानों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चल रहा है। भदोही नगर के इंदिरा मिल बाजार में दो व्यापारियों से छेना, गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड, बस स्टैंड राजमार्ग से दो किराना व्यापारियों के यहां से महाकाली नमकीन, कुट्टू का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। नमूना फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञानपुर बाजार से चिप्स, पापड़, खाद्य तेल, पैकेट बंद मिठाई का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि अभियान पूरे माह तक जारी रहेगा। टीम में विनोद वर्मा, ज्ञानेंद्रपाल सिंह चंदेल, पुलिस के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें