फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दशक से सड़क खराब, आवागमन में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लाक के कटरा-टेला मुख्य मार्ग से जुड़ी करवंधिया गांव तक जाने वाली एक किलोमीटर सड़क लगभग डेढ़ दशक से खराब है। बारिश हो या सर्दी और गर्मी, सभी मौसम में सड़क पर चलना मुश्किल होता है। इस कारण गांव में रहने वाली लगभग डेढ़ हजार की आबादी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन

गांव के पवन मिश्र ने बताया कि सड़क का निर्माण वर्ष 2005 में जिला पंचायत ने कराया था, लेकिन उसके बाद सुधि किसी ने नहीं ली। अब सड़क जर्जर हो चुकी है। यहां तक कि बड़े-बड़े गड्ढे, जगह-जगह जलजमाव से आवागमन मुश्किल हो रहा है। पूर्व के दिनों में कई राहगीर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। नाराजगी जताई कि अधिकारियों से लिखित शिकायत की गई लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। विकास, अमृतलाल पाल, प्रदीप सरोज, राहुल, मोइम अली आदि ने कहा कि सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। जिला पंचायत अवर अभियंता अनिल सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। आचार संहिता समाप्त होने पर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें