फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान हादसाः मुंबई में भूस्खलन, भदोही निवासी पति-पत्नी और पुत्र की मौत, दो पुत्रियों की हालत गंभीर

Mon, 19 Jul 2021 06:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही

सार

मुंबई में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन का कहर भदोही के एक परिवार पर टूटा है। हादसे में जिले के चकनिरंजन गांव निवासी पति-पत्नी और पुत्र की मौत हो गई वहीं दो पुत्रियों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
चकनिरंजन गांव में मृतक के घर के बाहर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के चकनिरंजन गांव निवासी रामनाथ तिवारी (50), कविता तिवारी (48), अंकित तिवारी (24) पति-पत्नी और पुत्र की मौत रविवार को मुंबई में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में हो गई और दो पुत्रियां गंभीर रुप से घायल हुई है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौत की जानकारी लोगों को होने पर गांव में परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली के  चकनिरंजन गांव निवासी राजनरायण तिवारी के पुत्र रामनाथ तिवारी अपने तीन भाइयों सिद्धनाथ, शिवनाथ और सुनील तिवारी के साथ मुंबई में रहकर मालाफूल बेचने का कार्य करते हैं।

रविवार को प्रतिदिन की तरह रामनाथ तिवारी पत्नी कविता तिवारी, पुत्र अंकित तिवारी और दो पुत्रियों के साथ कमरे पर जा रहे थे उसी समय भूस्खलन की चपेट में आ गए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई को सुनकर लोगों में शोक की लहर व्याप्त रही तो सांत्वना देने वालों का तांता नहीं थम पा रहा है। आंखों में आंसू लिए लोग प्रकृति के कहर को कोसते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें