फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आज भदोही में जुटेंगे देश के जाने माने शायर

विज्ञापन
विज्ञापन
- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम-कौमी एकता के नाम मुशायरा आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भदोही। दानिश सिद्दीकी फैंस क्लब की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को रात्रि में 8 बजे मोहल्ला मलिकाना में एक शाम-कौमी एकता के नाम विषय पर ऑल इंडिया मुशायरे में कई शायर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष दानिश सिद्दीकी ने बताया कि कौमी एकता को समर्पित यह लगातार पांचवा आयोजन होगा। उन्होने बताया कि मुशायरे में मुकामी शायरों को भी शामिल किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से शहजादा कलीम प्रतापगढ़ी, बेलाल सहारनपुरी, रेहान हाशमी भदोही, हसन सोनभदवी, इल्मा हाशमी देहलवी, रोशन हबीबा रोशनी झारखंडवी, रिक अदा फिरोजाबादी, अखिलेश द्विवेदी प्रयागराजवी, शाहिद मशरकी मिर्जापुरी, निजाम बनारसी, जमजम रामनगरी, जुलफेकार सैफी लखनवी, आरिफ जाफरी रायबरेलवी, शारिक फूलपुरी, तैसीफ कैसियस भदोहवी शामिल रहेंगे। वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी के अलावा जफर आदिल और जमील अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें