ज्ञानपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य एवं एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा हुई। इसमें मुख्यमंत्री संदर्भ, डीएम संदर्भ संग अन्य मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई।
उन्होंने बी श्रेणी में आने पर तहसीलदार औराई, असंतुष्ट फीडबैक में सहायक श्रम आयुक्त, सब रजिस्टार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, डीघ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को चेतावनी दी दिया। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही आख्या अपलोड करने का निर्देश दिया।
कहा जिस अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत है उसी से जांच न कराई जाए। यह भी समीक्षा कर लें की उनके यहां किस क्षेत्र या किस विभाग शिकायत श्रेणी में सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं। संवाद