फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीएम फसल बीमा कार्यालय प्रभारी के खिलाफ एक लाख 10 हजार की वसूली का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग ने बुधवार को एसबीआई के पीएम फसल बीमा कार्यालय भदोही के प्रभारी के खिलाफ एक लाख 10 हजार रुपये की वसूली नोटिस जारी की। यह कार्रवाई सुरियावां के अभिया गांव निवासी पीड़ित नरेन्द्र सिंह की शिकायत पर हुई।
आयोग ने बताया कि नरेन्द्र सिंह ने 27 मार्च 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी फसल का बीमा कराया था, जो 1 जुलाई 2023 से 24 जनवरी 2024 तक वैध था। उनके खाते से 9 अगस्त 2023 को 1,634.35 रुपये काटे गए थे। कम बारिश के कारण धान की फसल सूख गई और उन्होंने बीमा क्लेम की मांग की। बीमा कंपनी ने भुगतान से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनवाई के बाद फसल बीमा योजना के प्रभारी को एक लाख रुपये क्लेम राशि और 10 हजार रुपये वाद व्यय के भुगतान का आदेश दिया। आयोग ने डीएम को पत्र भेजकर 17 जून, 2026 तक नौ फीसदी ब्याज के साथ धनराशि भू राजस्व की तरह वसूल करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें