ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में बुधवार को मानसिक प्रकोष्ठ और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें 29 मरीजों का उपचार किया गया।
वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अभिनव पांडेय ने मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली मानसिक बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बन रही है। नींद न आना, बेचैनी और अकेलेपन को पसंद करना जैसी आदतें मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।मौके पर नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अशोक परासर भी मौजूद रहे।