फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग से रेडीमेड कपड़े जले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के सदर मोहाल स्थित गोदाम में रहस्यमय हालात में आग लग जाने के कारण रविवार को हजारों रुपये के रेडीमेड कपड़े जल गए। शोरगुल मचने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। अगर आग न बुझती तो गोदाम से सटी अन्य दुकानों के जद में आने से भारी नुकसान होता।
विज्ञापन

नगर के दीपक अग्रवाल कटरे में कई रेडीमेड की दुकानें संचालित हैं। संचालक बाहर से कपड़ों को मंगाकर गोदाम में रखे थे। रविवार की बंदी होने के कारण बाजार और कटरे में भी सन्नाटा रहने से दुकानदार भी अन्य दिनों की तरह निश्चिंत थे लेकिन अचानक लगी आग और निकलते धुएं को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। शोर मचने पर लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गोदाम के ताले तोड़ कर आग बुझाना शुरू कर दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस कपड़े के गोदाम में आग लगी उसमें न तो बिजली का कनेक्शन था न ज्वलनशील पदार्थ ही रखे गए थे। आग की भेंट चढ़े रेडीमेड कपड़ों की कीमत लगभग एक हजारों रुपये आंकी गई है। आग लगने का कारण सामने न आने पर लोगों में जानबूझ आग लगाने की सोची समझी चाल को लेकर चर्चा आम रही। मामला पुलिस तक पहुंचने पर पुलिस घटना की सच्चाई जानने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें