फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर और भदोही ब्लाक में तेजी से खिसका जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में अत्यधिक जल दोहन के कारण भू-गर्भ जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। भू-गर्भ जल विभाग की 2020 की रिपोर्ट से पता चला है कि यहां बीते पांच साल में काफी तेजी से जलस्तर खिसका है। सबसे खराब स्थिति तो ज्ञानपुर और भदोही ब्लाक क्षेत्रों में हैं। यहां एक मीटर ऐ लेकर डेढ़ मीटर तक जलस्तर खिसका है। हालांकि गंगा के किनारे वाले ब्लॉक डीघ क्षेत्र के लिए राहत की खबर है। वहां के भू-गर्भ जलस्तर में थोड़ा सुधार हुआ है। बाकी अन्य ब्लाकों की स्थिति चिंताजनक है। यहीं वजह है कि यहां के सभी ब्लाक अर्ध संवेदनशील श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

भू-गर्भ जल विभाग हर वर्ष बारिश से पहले और बारिश के बाद जांच करता है। अलग-अलग स्थानों पर भू-गर्भ की स्थिति जांची जाती है। उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। भू-गर्भ जलस्तर और पानी के दोहन की स्थिति, वाटर रिचार्ज होने की दशा, बारिश का हाल आदि को मिलाकर एक रिपोर्ट तैयार की जाती है। रिपोर्ट के आधार पर ही सेमी क्रिटिकल, क्रिटिकल आदि की श्रेणी निर्धारित की जाती है। वर्ष 2019 में करायी गई जांच की रिपोर्ट 2020 में तैयार हुई। रिपोर्ट के अनुसार अब सभी ब्लाक सेमी क्रिटिकल ब्लाक की श्रेणी में हैं। हालांकि 2015 से 2019 के बीच जो अंतर है वह अभी भी चिंताजनक है। भदोही ब्लाक में प्री मानसून करीब 1.31 मीटर और पोस्ट मानसून यानी बारिश के बाद वाली जांच में 1.12 मीटर खिसका है। इसी तरह ज्ञानपुर ब्लाक क्षेत्र में भी प्री मानसून 1.55 मीटर और पोस्ट मानसून 0.32 मीटर तक खिसका है। वहीं डीघ ब्लाक में क्रमश: .79 और 0.02 मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।
किस ब्लाक का कितना है भू-गर्भ जलस्तर
ब्लाक प्री मानसून) पोस्ट मानसून
सुरियावां 8.1 6.73
ज्ञानपुर 9.8 7.51
डीघ 9.11 7.93
भदोही 8.7 6.39
औराई 8.6 6.72
अभोली 8.53 6.77
नोट- आंकड़े मीटर में हैं
सावधानी हटी तो फिर से क्रिटिकल होने में देर नहीं लगेगी
वर्ष 2017 की जब रिपोर्ट आई थी तो उस समय जिले के भदोही और ज्ञानपुर ब्लाक क्रिटिकल श्रेणी में चले गए थे। यानी यह स्थिति काफी चिंताजनक मानी जाती है। इसमें बोरिंग आदि पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन बारिश अच्छी होने, प्रशासनिक सख्ती, वाटर रिचार्ज होने और जल संचयन की बदौलत स्थिति थोड़ी सुधरी है। इस वजह से जिले के सभी ब्लाक के सेमी क्रिटिकल श्रेणी में हैं। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता छोटेलाल ने कहा कि क्रिटिकल से बाहर होकर अब भदोही और ज्ञानपुर भी सेमी क्रिटिकल में हैं। यानी यहां बोरिंग आदि होकती है। कहा कि इस दौरान ध्यान देना है कि जल दोहन ज्यादा न होने पाए। क्योंकि यदि जलदोहन ज्यादा हुआ तो पुन: स्थिति खराब हो सकती है। अब वर्षा जल को बचाने और वॉटर रिचार्जिंग के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें